रायपुर
अपनी कार से टक्कर मार, लूटने वाले 4 गिरफ्तार
10-Nov-2022 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 नवम्बर। राजधानी में देर रात अपनी कार से टक्कर मारकर गलत वाहन चलाने की बात पर मारपीट कर लूट करने वाले गैंग के सरगना समेत 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। मीडिया हाउस के वाहन चालक समेत सैंकड़ों लोगों से मारपीट कर पैसे लूटने की घटनाएं कर चुके है। इनमें मनीष साहू उर्फ गोलू, रोहित नेताम उर्फ दिलवाले, अमित कुमार साहू, तुलेश्वर टण्डन को गिरफ्तार किया है। इनसे लूट का एक मोबाईल फोन समेत लूट के 3 हजार रुपए जब्त किया गया।टिकरापारा पुलिस ने यह गिरफ्तारियां की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे