रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर। डीडी नगर थाना इलाके में सगी बहन और जीजा नेे अपने भाई के साथ धोखाधड़ी की। अजय शर्मा के सुन्दर नगर में स्थित मकान का फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान पर कब्जा कर लिया। दामिनी तिवारी ने सुन्दर नगर में भाई के 15 सौ स्क्वेयर फिट के मकान का नकली पेपर दिखाकर पड़ोस में रहने वाली पाण्डे दंपत्ति को 10.85 लाख में बेच दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हाण्डी पारा निवासी अजय शर्मा ने अपनी बहन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। अजय शर्मा ने बताया कि 19 साल पहले वह सुन्दर नगर में 15 सौव स्क्वेयर जमीन खरीद कर आधे में मकान बनवाया और वही रहने लगे। कुछ समय बाद अजय शर्मा अपने परिवार के साथ हाण्डी पारा स्थित मकान पर रहने लगे और सुन्दर नगर के के मकान को वहीं पास में रहने वाली अपनी बहने को देखरेख करने के लिए घर का चाबी सौप दिया था। जिसके बाद कभी कभी ही अपनी बहन से मिलने जाया करते थे। बहुत समय बीत जाने के बाद अजय की बहन दामिनी ने संपत्ती के लालच में आकर भाई के मकान का फर्जी दस्तावेज बनवाकर अपने नाम करवा लिया था। जिसे पड़ोस में ही रहने वाले पाण्ड़े दंपत्ती को 10.85लाख में धोखे से बेच दिया। अजय शर्मा को जब इसकी जानकारी मिली की उसकी बहन ने धोखे से मकान को अपने कब्जे में कर फर्जी दस्तावेज दिखाकर बेच दिया है। बहन से पूछने पर विवाद करने लगे। जिस पर अजय ने दामिनी और दामाद पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।