रायपुर

20 लाख का माल लेकर 7 साल बाद दिया पेमेंट का चैक डिसऑनर
09-Nov-2022 3:05 PM
20 लाख का माल लेकर 7 साल बाद दिया पेमेंट का चैक डिसऑनर

स्टील कारोबारी और पत्नी पर 420 दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 नवम्बर।
लाखों का लौह उत्पाद लेकर सात वर्ष से भुगतान न कर रहे कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
माना पुलिस के अनुसार चौबे कॉलोनी निवासी रामावतार अग्रवाल से प्रदीप अग्रवाल ने सात वर्ष पूर्व 9 फरवरी-16 से नवंबर-16 के बीच 2 ट्रक आयरन विलेट इंगट खरीदा था। रामावतार की डूमरतराई में सिंघल प्रायवेट लिमिटेड नामक स्पंज आयरन फैक्ट्री है। इसके बाद से रामावतार लगातार, माल की कीमत भुगतान का तगादा कर रहा है। इस पर प्रदीप अग्रवाल, पत्नी गीतादेवी अग्रवाल के खातों से 20 लाख रूपए के दो चौक दिया। रामावतार ने ये चैक, क्लीयरेंस के लिए अपने बैंक में जमा किया तो प्रदीप के खाते में राशि न होने चैक पास नहीं हुआ। इस पर रामावतार अग्रवाल ने प्रदीप पत्नी के खिलाफ मंगलवार को थाना माना में 420 की रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट