रायपुर

बिजनेस पार्टनर बनाने दोस्त से खाता खुलवाया, उस पर करते रहा सट्टे का लेनदेन, 4 लाख होल्ड
09-Nov-2022 3:04 PM
बिजनेस पार्टनर बनाने दोस्त से खाता खुलवाया, उस पर करते रहा सट्टे का लेनदेन, 4 लाख होल्ड

बचपन के दोस्त समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 नवम्बर। 
जायका बिरयानी शॉप में हिस्सेदारी के नाम पर शेख कमालुद्दीन से धोखाधड़ी कर महादेव ऑनलाईन सट्टा एप संचालित करने वाले आशीष भालेकर ,नावेद कुरैशी को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है।
इन दोनों ने जायका बिरयानी में हिस्सेदारी के नाम पर कमालुद्दीन से समस्त बैंकिंग दस्तावेज प्राप्त कर, खाता खुलवाकर  धोखाधड़ी की। ऑनलाईन सट्टा प्लेटफॉर्म महादेव एप में सट्टा खिलाने और  लेन-देन के लिए कमालुद्दीन के एकाउंट का इस्तेमाल करते थे। इतना ही नहीं कमालुद्दीन के नाम पर ही मोबाईल सिम भी लिया था। आशीष भालकर कमालुद्दीन के बचपन का दोस्त था। पुलिस का दावा है कि आशीष और नावेद को दिल्ली में हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। इसमें एक और आरोपी  प्रीतम अग्रवाल फरार है।इन दोनों के कब्जे से 8 नग मोबाईल फोन जब्त किया गया है। इनके बताए 8 बैंक खातों से लगभग 4 लाख रूपए को  होल्ड किया गया है ।  कोतवाली पुलिस ने धारा 420, 34 भादवि. के तहत जुर्म दर्ज किया है।

शेख कमालुद्दीन ने छह दिसंबर-21को  कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज  कराया था कि  उसका मित्र आशीष भालेकर, जो जायका बिरयानी सेंटर का मालिक है । उसनेअपने साथी नावेद कुरैशी और प्रीतम अग्रवाल के साथ मिलकर अपना जायका बिरयानी सेंटर के अलग-अलग स्थानों में ब्रांच खोल रहा है यदि तुम चाहो तो  पार्टनरशिप में हिस्सेदार बन सकते हो। आशीष भालकर ने प्रार्थी को पार्टनरशिप के लिये बैंक में खाता खुलवाने के लिये  आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य दस्तावेज मांगा। कमालुद्दीन के पासबुक ए.टी.एम कार्ड के संबंध में पूछने पर आशीष भालकर ने बैंक से मिलते ही  देने  कहा। कुछ महीने पश्चात् फिर क़माल ने एटीएम कार्ड व पासबुक के सबंध मे पुछताछ करने पर आशीष भालकर ने बोला कि हमारे बिरयानी सेंटर का ब्रांच खुलने पर तुम्हें तुम्हारे हिस्से के पैसे खाते में आने लग जायेंगे ।किन्तु 04 से 05 महिना बाद भी आशीष भालकर  एटीएम कार्ड एवं बैंक पासबुक नही दिया। इस पर शंका होने पर  क़माल बंधन बैंक जाकर पूछताछ की तो बताया  कि उसके बैंधन बैंक के खाते से बहुत पैसों का लेन-देन हुआ है, इस पर  आशीष भालकर को फोन से संपर्क करने की कोशिश कि किन्तु आशीष भालकर से संपर्क नहीं हुआ।

इसी दौरान प्रार्थी को समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि आशीष भालकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर महादेव नामक ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करता था। जिसने प्रार्थी को जायका बिरयानी सेंटर में पार्टनरशिप का झांसा देकर पैसे कमाने का लालच देते हुए प्रार्थी से महादेव ऑलाईन सट्टा हेतु बैंक खाता खुलवाकर एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त कर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर फरार हो गया।इस रिपोर्ट पर  थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया ।

इस रिपोर्ट पर पुलिस ने पतासाजी शुरू की। इस दौरान मिली  सूचना के आधार पर एसीसीयू की विशेष टीम दिल्ली रवाना की गई थी। जहां  मुख्य आरोपी आशीष भालकर एवं नावेद कुरैशी को हिरासत में लिया। पूछताछ में  अपराध स्वीकारने पर दोनों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। इनका साथी प्रीतम अग्रवाल फरार है।

दोस्त पर भरोसा इतना की ब्लैंक चैक तक दे दिया
कमालुद्दीन ने अपने बचपन के दोस्त आशीष भालकर पर  विश्वास कर अपना आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो और साईन किया हुआ ब्लेंक चेक दे दिया। कुछ दिनों बाद आशीष भालकर , क़माल को तात्यापारा स्थित बंधन बैंक में खाता खुलवाया। कमाल  के नाम से नया सिम कार्ड लेकर उससे बैंक खाता को लिंक कर आशीष भालकर ने उक्त सिम कार्ड को अपने पास रख लिया।

 


अन्य पोस्ट