रायपुर

खड़ी ट्रक से बाईक टकराई,बस ने युवक को मारी टक्कर मौत
08-Nov-2022 3:30 PM
खड़ी ट्रक से बाईक टकराई,बस ने युवक को मारी टक्कर मौत

रायपुर,8 नवंबर। कबीर नगर थाना इलाके में तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी ट्रक से टकराई। बाईक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ रोड कबीरनगर के पास रिंग रोड नम्बर 2 पर गुरूवार को रात में बाईक सवार दो युवकों की खड़ी ट्रक से टकराने से प्रतिम,धरम यादव की मौत हो गई। दोनों युवक सोनडोंगरी के रहने वाले थे। मौके पर पहुची पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने दोनों युवको के शव को अपने कब्जे में ले लिया। सडक़ किनारे खड़े ट्रक सीजी 04 जेडएल 8897 के ड्राइवर विक्रम सिंह पर धारा 304 का अपराध दर्ज कर युवकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया। इधर टिकरापारा इलाके में बस ड्राइवर की लापरवाही से बाईक सवार युवक की जान चली गई। मामला भाठागांव बस स्टैण्ड के पास की है। शुक्रवार को रास्ते में बाईक से जाते युवक को बस सीजी 19 एफ 7020 के बस के चालक ने बाईक को पीछे से टक्कर मारी। युवक के सिर में चोट लगने की वजह से प्रोफेसर कालोली निवासी नितेश माखिजा की मौके पर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि इस क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड गाडिय़ों पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम हैं। आये दिन प्लांट से निकलने वाले ट्रकों का यहां जमावाड़ा लगा रहता है। हाईवे होने के बावजूद भी पुलिस,प्रशसन सडक़ किनारे खड़ी गाडिय़ों पर कोई कार्यवाही नहीं करती। ट्रक ड्राइवर इस सडक़ों पर जहां तहा बिना सिग्रन के गाडिय़ां खड़ी करते है जिसके कारण आये दिन कोई न कोई हादसा हो जाता है। ट्रक चालक पर बाइक सवारों की हुई टक्कर पर बीना सुरक्षा के सडक़ पर गाड़ी खड़ा करने का आरोप हैं। स्थानीय लोगों ने इन ट्र्रक ड्राइवरों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
 


अन्य पोस्ट