रायपुर

पार्किंग में खड़ी स्कूटी ले भागे चोर, कालोनियों में भी नजर
07-Nov-2022 6:09 PM
पार्किंग में खड़ी स्कूटी ले भागे चोर, कालोनियों में भी नजर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 नवम्बर। शहर में इन दिनों बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गए है। कालोनियों के बाद अब चोरों ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों को अपना निशाना बना रहे है। बाजारों में खरीदारी करने आये लोगों के बाईक-स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। आये दिन बाइक चोरी की शिकायत थाना में दर्ज कराई जा रही है। इन गिरोह के चोर पकड़े भी जा रहे हैं,लेकिन फिर दुसरे-तीसरे दिन बाइक चोरी की खबर सामने आ रही है। इधर शहर के सबसे पुराने बाजार गोलबाजार में पार्किंग में खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर लॅाक तोडक़र उसे ले गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्रनगर निवासी जय सिंह ने गोलबाजार थाना में रिपोर्ट लिखाई कि रविवार को वह गोलबाजार आया हुआ था। जहां पर उसने अपनी स्कूटी सीजी 04 1458 को रविभवन के पार्किंग में खड़ी किया हुआ था। फिर वह बाजार चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो स्क्ूटी वहां पर नही मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर पार्किंग मेें खड़ी स्क्ूटी को चोरी कर ले गया।

घर से स्कूटी चोरी- इधर ब्रम्हदेवीपारा खमतराई में कोई  अज्ञात चोर घर में रखी स्कूटी को को चोरी कर ले गया। खमतराई निवासी मुकेश कुमार दिवान ने थाना मं शिकायत दर्ज कराई कि रविवार रात में घर के आंगन में स्कूटी खड़ी किया था।फिर सोने चला गया। सुबह देखा तों आंगन में स्क्ूटी नहीं थी।  रात में कोई अज्ञात चोर ले गया। आसपास पुछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला।

सुने मकान में चोरी-गुढिय़ारी थाना इलाके में कोई अज्ञात चोर सुने मकान का ताला तोड़ घर के अंदर आलमारी में रखा जेवर,5हजार नकदी लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक शुभम लहरे ने गुढिय़ारी थाना में रिपोट दर्ज कराई कि शनिवार कि रात को उसके घर में चोरी हो गई। चोरी की घटना उस समय की हैै।  जब घर के सभी सदस्य किसी कार्यक्रम से घर के बाहर थे।

 इसी दौरान मौका देख कोई चोर मकान का ताला तोड़ घर के अंदर घुस कर आलमारी में रखा सोना,चांदी का जेवर और 5 हजार रूपए की चोरी कर फरार हो गया। दुसरे दिन जब घर आकर देखा तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। और आलमारी में रखा जेवर और नकदी नहीं मिला।


अन्य पोस्ट