रायपुर

बिजली बिल का करंट भूपेश सरकार का असली चेहरा उजागर कर रहा है- चंदेल
07-Nov-2022 6:08 PM
बिजली बिल का करंट भूपेश सरकार का असली चेहरा उजागर कर रहा है- चंदेल

रायपुर, 7 नवम्बर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आम जनता सहित हर वर्ग के उपभोक्ताओं के भारी भरकम बिजली बिल को भूपेश बघेल सरकार की लूटखसोट और तानाशाही करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार जनता की जेब पर सीधा डाका डाल रही है। बिजली बिल हाफ करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने एक ही महीने में जनता के सिर पर 10,000 रुपये तक का बोझ डाल दिया। बिजली बिल में इस अधिभार का करंट भूपेश बघेल सरकार के असली चेहरे को उजागर कर रहा है। यह जनता के साथ छलावा है। जनता के साथ लूट है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस महंगाई पर घडिय़ाली आंसू बहाते हुए देश भर में ड्रामा करती है और यहां भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पीछे के दरवाजे से  जनता की जेब से पैसा निकाल रही है। यह घोर निंदनीय है। जनता के प्रति अक्षम्य अपराध है। सरकार जनता को किसी प्रकार की राहत तो दे नहीं रही है।


अन्य पोस्ट