रायपुर
रायपुर, 7 नवंबर। आयोजक के रूप में छठ महापर्व पूजा को छठ व्यास तालाब बिरगांव में भोजपुरी समाज के साथ संपन्न करने वाली राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर अपने सभी सदस्यों वा पदाधिकारियों के साथ जन जन तक पारंपरिक डोलची में छठी माई का प्रसाद का वितरण कर रहे हैं जिसमें पवित्रता के साथ ठेकुआ, मालपुआ, अखरोट,बादाम, तथा श्रीफल के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी कर रहे है।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा छठ माई का प्रसाद हर विशेष वर्ग जन जन तक पहुंचना चाहिए और हम लोग लगातार छठ पूजा के समाप्त होने के बाद 6 दिनों तक प्रसाद का वितरण करेंगे ।
जिस प्रकार दिवाली के 6 दिन बाद छठ पूजा मनाई जाती है उसी प्रकार हमने संकल्प लिया है छठ पूजा के 6 दिनों बाद तक हम सभी लोगों तक इस प्रसाद को पहुंचाएंगे और स्वयं पुण्य के भागी बनेंगे।
ज्ञात हो छठ व्यास घाट बीरगांव में 51 हजार प्रसाद के पैकेट का वितरण आए हुए श्रद्धालुओं को किया गया था। वीरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया जब प्रात: भगवान भास्कर की किरणें जिस प्रकार यह संदेश लेकर आती है की बिना भेद भाव के सूर्य की किरणे जितनी महलों के पड़ती है उतनी ही झोपड़ी पर पड़ती है जब भगवान सूर्यनारायण अपनी किरणों में कोई भेदभाव नहीं करते हैं तो हम मनुष्य क्यों करें यह छठी माई हमें सीख देती है जिसका हमें पूरी तरह से पालन करना चाहिए।