रायपुर
सीएम बघेल कल सुबह 4 बजे पुन्नी स्नान करेंगे
07-Nov-2022 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवम्बर। पश्चिम विधानसभा के महादेव घाट तट पर कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य मे पुन्नी मेले का भव्य आयोजन किया गया है।
सोमवार को रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक महादेव घाट खारुन नदी के तट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के बिखेरेंगे रंग, क्षेत्रीय कलाकारों से सजेगा मंच। मंगलवार को प्रात: 4 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्तिक पुन्नी स्नान करेंगे। साथ मे क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय भी रहेंगे। चूंकि कल चंद्रग्रहण भी है। उसके सूतक से पहले पवित्र स्नान का कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा। स्नान के बाद सीएम हटकेश्वर मंदिर में बाबा शिव की पूजा अर्चना करेंगे। इस मौके पर वहां लगने वाले पुन्नी मेले की पुरी तैयारी कर ली गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे