रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवम्बर। बीरगांव के वजाहुद्दीन उर्फ बाबू की हत्या कर लाश को दफन करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पहले गिरफ्तार तीन लोगों से हुई पूछताछ में दो और लोगों को के शामिल होने का खुलासा हुआ है। इसे भी जेल भेजा गया है। घटनास्थल पर दो नहीं चार अपराधी मौजूद थे।
दोनों आरोपी रामराव और गुढिय़ारी के सोमेन्द्र उर्फ सोनू के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सुबूत मिले हैं।रामराव को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।सोमेन्द्र उर्फ सोनू घटना के तीसरे दिन बाद से थाना गुढिय़ारी के 307 के एक मामले में जेल में हैं।
इस हत्या में विश्वनाथ उर्फ विशु, फिरोज खान और करीम खान में शामिल थे। इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद जेल भेजा गया था। परन्तु उसके बाद पुलिस अपनी ही जांच से सन्तुष्ठि नहीं थी। क्योकिं पकड़े गये आरोपियों के बयान की कुछ कडिय़ां आपस में जुड़ नहीं रही थी, और पुलिस ने अपनी तफ्तीश जारी रखा। वारदात के पहले व बाद के अपराधियों के गतिविधियों पर सूक्ष्मता से ध्यान केन्द्रित किया गया। तकनीकी पहलुओं पर मन्थन हुआ। जिससे पुलिस को पूर्व मेें पकड़े गए आरोपियों के साथ घटना के पूर्व साथ रहे रामराव पर संदेह गहराया।
रामराव को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ की। उसने बताया कि घटनास्थल पर दो नहीं चार व्यक्ति थे। इनमें उसके स्वयं के अलावा एक सोनू उर्फ सोमेन्द्र जंघेल नाम का लडक़ा जो कि पहाड़ी चौक गुढिय़ारी का रहने वाला है, वह भी शामिल था। इस तरह चार लोगों ने मिलकर बाबू की हत्या की थी, और हत्या करीम खान के कहने पर की थी। रामाराव ने यह भी बताया कि मृतक बाबू को वह मोटर सायकल से व्यास तालाब चौक के पास से घटनास्थल ले गया था।
सोमेन्द्र उर्फ सोनू के हत्या का प्रयास के मामले में घटना के तीन दिन बाद 27 सितंबर को गिरफ्तार होकर जेल रहने की जानकारी मिली है। इसे भी पुलिस रिमाण्ड पर लेकर जाकर कार्यवाही विधिवत किया जाना शेष है। पूर्व में पकड़े गये आरोपियों ने अपने साथियों को बचाने के उद्देश्य से झूठा बयान किया था। घटना में शामिल सभी व्यक्ति अपराधी प्रवृत्ति के है।