रायपुर
ऑल इंडिया कराते में पदमा को रजत पदक
06-Nov-2022 6:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 नवंबर। रायपुर की पद्मा ब्यौहार ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। हैदराबाद में 6 नवंबर को हुए आल इंडिया कराते चैंपियनशिप ओपन में सीनियर कैटेगरी में रजत पदक प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से एक हजार से ज्यादा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन ऑर्गेनाइजेशन और तेलंगाना राज्य की ओर से किया गया था। कबीरनगर रायपुर की पद्मा ब्लैक बेल्ट थर्ड डेन हैं और कराते कोचिंग भी चलाती हैं। उक्त जानकारी पद्मा के कोच रमेश प्रधान ने दी है। कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के स्थान पर कराते इंडियन ऑर्गेनाइजेशन करना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे