रायपुर
कटघोरा को जिला बनाने पैदल राजधानी पहुंचे युवा
06-Nov-2022 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवम्बर। कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर उत्तम सिंह रंधावा और साथी 230 किमी की पदयात्रा कर रायपुर पहुंचे। एक नवंबर को उत्तम सिंह रंधावा, सुनील कुर्रे, रितेश गुप्ता के साथ साकेत वर्मा ,ठंडाराम उइके, चितरंजन पटेल, नारायण सिंह , हनी वर्मा ने पदयात्रा शुरू की थी। टीम का पाली, बिलासपुर , अनेक जगहों पर सम्मान किया गया। रविवार सुबह रायपुर में स्थित प्राचीन बंजारी मंदिर पहुंचकर इस अभियान से जुड़े सभी सदस्यों ने माता रानी का आशीर्वाद लिया। उत्तम सिंह रंधावा और साथी सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे