रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवम्बर। परसों मंगलवार 8 नवम्बर को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्थानों में चंद्रोदय के समय से लेकर पूर्णावस्था के अंत तक की अवधि 38 मिनट की होगी जबकि वहाँ चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि 1 घंटा 45 मिनट की होगी।
अन्य शहरों यथा दिल्ली, मुम्बई, चेन्नै एवं बंगलुरू में पूर्णावस्था के अंत के उपरांत चंद्रोदय होगा एवं उस समय आंशिक ग्रहण चल रहा होगा तथा उपर्युक्त शहरों में चंद्रोदय के समय से लेकर ग्रहण की आंशिक अवस्था के अंत तक की अवधि क्रमश: 50 मिनट, 18 मिनट, 40 मिनट एवं 29 मिनट तक की होगी।
भारत में दृश्य अगला चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को घटित होगा जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दृश्य पिछला चंद्र ग्रहण 19 नवम्बर 2021 को घटित हुआ था जो कि आंशिक चंद्र ग्रहण था। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है जब पृथ्वी सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा पूर्णतया पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।
छत्तीसगढ़ में यह शाम को 5.21 बजे शुरू होगा और 6.19 बजे खत्म होगा। यानी इसका पर्वकाल 58 मिनट का होगा, लेकिन बहुत थोड़ी देर के लिए दिखेगा। ग्रहण के लिए सूतक 9 घंटे पहले सुबह 8.21 बजे लगेगा।
वृषभ, कन्या, तुला, मकर राशि के जातक मसुर की दाल, चावल और तांबे का पात्र अपनी श्रद्धानुसार ब्राम्हणों को दान करें।
राशियों पर असर
मेष-साख पर असर
वृषभ-हानि होगी
मिथुन-लाभ होगा
कर्क-सम्मानकारक
सिंह-प्रवास भ्रमण
कन्या-हानि
तुला-स्त्री पीड़ा
वृश्चिक-लाभ
धनु-संतान चिंता
मकर-कलह
कुंभ-विजय
मीन-धन प्राप्ति