रायपुर

चंदूलाल कॉलेज अधिग्रहण का मामला
06-Nov-2022 5:59 PM
चंदूलाल कॉलेज अधिग्रहण का मामला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 नवम्बर। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण के विषय पर भाजपा के द्वारा लगाए गए आरोप का करारा जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण के विषय पर झूठ की राजनीति कर रही है। असल मायने में भाजपा को चंदूलाल मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों की भविष्य की चिंता नहीं है बल्कि अपनी ओछी राजनीति की चिंता है।

पूर्व के रमन सरकार के द्वारा चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज खोलने के वक्त केंद्र सरकार को दी गई लेटर ऑफ एसेंशियलीटी के कारण राज्य सरकार ने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में पढऩे वाले 450 बच्चों की भविष्य संवारने के लिए बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया है और अधिग्रहण करने के लिए तय किए गए मापदंडों का पूरा पालन किया है यदि राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण नहीं करती तो चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में पढऩे वाले छात्रों का भविष्य भी यूक्रेन में पढऩे वाले मेडिकल छात्रों की भविष्य की तरह अंधकारमय में होता।

प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमिशन ने पूर्व में चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कुछ कमियां पाई थी जिसके चलते मेडिकल कॉलज को नए सत्र के लिए अनुमति नहीं मिला है। इस बार चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज संचालक मंडल एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पुन: एफिडेविट देकर नेशनल मेडिकल कमिशन को पुन: चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का परीक्षण करने का निवेदन किया है। परीक्षण उपरांत पूर्व की तरह ही चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी। पूर्व से अध्ययन कर रहे 450 छात्रों में से अधिकांश छात्रों की पढ़ाई पूर्ण हो चुकी है कुछ छात्रों की पढ़ाई अभी जारी है और पुन: चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ के छात्र जो चिकित्सा के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें शिक्षा का अवसर प्रदान करेगी।

झूठ बोल रही भाजपा-डॉ. गुप्ता कांग्रेस भ्रमित कर रही-ठाकुर

रायपुर, 6 नवम्बर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा ,छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है इस प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह  देव यह स्पष्ट करें जब आपने चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण किया ,उस समय उनको एनएमसी से मान्यता प्राप्त थी या नहीं ? जैसा कि आपने आज पत्रकार अखबारों के माध्यम से कहा की चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के मान्यता के लिए सरकार के प्रयास जारी है मतलब साफ है आपने सदन में झूठी जानकारी दी या आज आप अखबारों के माध्यम से झूठ बोल रहे हैं आप जैसे बुद्धिमान व्यक्ति  ने अमान्य मेडिकल कॉलेज को अधिग्रहण करने की सहमति कहीं मुख्यमंत्री के डर दबाव या भय में तो नहीं दी। छत्तीसगढ़ की जनता जवाब चाहती है?

ठाकुर ने कहा आज भी कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है वह छत्तीसगढ़ के बच्चों की पढ़ाई का नाम लेकर अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के प्रयास में है भाजपा का कांग्रेस से सीधा सवाल है कि बच्चों की पढ़ाई की इतनी चिंता रही तो  आज तक कालेज शुरू क्यों नहीं करवाया जा सका ?कांग्रेस बताएं कि कितने बच्चे चंदूलाल चंद्रकार मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे है ?


अन्य पोस्ट