रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवम्बर। राजधानी रायपुर पहुंचे बीजेपी छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नवीन के एक बयान पर छत्तीसगढ़ का सियासी पारा चढ़ गया। इसी तर्ज पर प्रदेश महासचिव कृष्णा सोनकर के निर्देश अनुसार एनएसयूआई के नताओं ने राजीव गांधी चौक में भाजपा सहित नितिन नवीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का पुतला फूंका।
एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने कहा कि भाजपा का चरित्र शुरू से ही छत्तीसगढ़ विरोधी रहा है आज जब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की परंपरा, छत्तीसगढ़ की का मान बढ़ा रही है तो भाजपा के नेताओं के पेट में मरोड़ उठ रही है। छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक शासन करने के बाद भी छत्तीसगढ़ महतारी की एक प्रतिमा तो दूर एक आधिकारिक चित्र भी न बनवा सके लेकिन आज जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने हम छत्तीसगढ़ की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा 22 सालों बाद पहली बार स्थापित की तब भाजपा ने एक बार फिर अपना छत्तीसगढिय़ा विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है, भाजपा सहप्रभारी नितिन नवीन का बयान उनके छत्तीसगढ़ विरोधी होने पर मुहर लगाता है।
पुतला दहन कार्यक्रम में अभिषेक साहू , हितेश देवांगन, प्रतीक भगत राज साहू, दीपेश देवांगन, आयुष मिश्रा, आकाश टेंभरे, मुनेश गौतम , आर्यन ठाकरे, श्रेयांश शुक्ला , हिमांशु पाठक अन्य उपस्थित थे।