रायपुर

राज्य स्थापना दिवस क्विज प्रतियोगिता
05-Nov-2022 3:09 PM
 राज्य स्थापना दिवस क्विज प्रतियोगिता

अभनपुर, 5 नवंबर। ऐक्टिव पीएलसी अभनपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ स्थापना से संबंधित आनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।   ऐक्टिव पीएलसी के लीडर हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष पीएलसी अभनपुर के द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसमे भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आकर्षक ई-सर्टिफिकेट दिया जाता है एवं चयनित बच्चों को सांत्वना पुरुस्कार एवं विशेष प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है ।   कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बसंत दीवान ने किया एक नवंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में 9वीं जागेश्वर साहू प्रथम पारुल कुर्रे एवं आरती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए वही वंदना साहू 8वीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सभी चयनित विद्यार्थियों को पीएलसी अभनपुर ने हार्दिक बधाई दिए है ।
 


अन्य पोस्ट