रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर वर्ष में एक बार सेवानिवृत्त पेंशनरों को लाइफ सर्टिफिकेट देना पड़ता है। इसमें उन्हें अपने जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य है जो अत्यंत पीड़ादायक अव्यावहारिक एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के विपरीत है।
विजय कुमार झा, विजय डागा ने बताया है कि सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए नवंबर में प्रतिवर्ष जीवित प्रमाण पत्र बैंक में जमा करना पड़ता है। किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार में भी आधार कार्ड की मांग वहां के व्यवस्थापक करते हैं। ऐसी स्थिति में आधार कार्ड को पर्याप्त दस्तावेज मानना चाहिए। इसलिए अब जीवित प्रमाण पत्र मांगना बुजुर्गों का अपमान करना है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा, संरक्षक अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, जिला शाखा अध्यक्ष रामचंद्र ताण्डी, प्रदीप उपाध्याय, नरेश वाढ़ेर, शेखर सिंह ठाकुर, विमल चंद कुंडू, पितांबर पटेल, आलोक जाधव, राजकुमार शुक्ला, अरुंधति परिहार, काजल चौहान, टार्जऩ गुप्ता, होरीलाल छेदैया, प्रवीण डिडवंशी, सुनील जरौलिया, आदि नेताओं ने भारतीय रिजर्व बैंक से मांग की है कि तत्काल जीवित प्रमाण पत्र मांगना बंद करें।
अन्यथा पेंशनरों को पुराने मैनुअल में पेंशन भुगतान की व्यवस्था की जाए। बुजुर्गों को बैंक से पेंशन लेने की आवश्यकता व मजबूरी नहीं है।इस संबंध में वित्त मंत्री सीतारमैण भी वृद्धजनों के सम्मान के लिए उचित पहल करें।