रायपुर

पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा 9 नवंबर से, तैयारियां जोरों पर
04-Nov-2022 5:07 PM
पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा 9 नवंबर से, तैयारियां जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 नवम्बर। राजधानी में पहली बार पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) का शिव महापुराण कथा का आयोजन 9  से 13 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। इसकी तैयारियां जोरों पर है। आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी ना हो इसके लिए आयोजक बसंत अग्रवाल सहित क्षेत्र और शहर के आम से खास नागरिक अपनी सहभागिता दे रहे हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चलेगा। बसंत अग्रवाल ने बताया कि पंडित मिश्रा  8 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। शाम को भारत माता चौक के पास में उनका स्वागत किया जाएगा। और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो हनुमान मंदिर शुक्रवारी बाजार, पहाड़ी चौक से गुढिय़ारी भ्रमण करते हुए कथा स्थल दही हांडी मैदान गुढिय़ारी पहुंचेगी। अग्रवाल ने कहा पंडित मिश्रा कथा का रसपान करने में किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है, इसलिए कार्यक्रम स्थल में सुबह से ही आयोजन समिति के सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

बाहर से आने वाले श्रद्धलुओं को कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए कठिनाई ना हो इसलिए एक्सप्रेस वे मार्ग रेल्वे स्टेशन के पास से अलग मार्ग की व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान मुख्य रूप से आयोजक बसंत अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी विधायक विकास उपाध्याय, ,विनोद अग्रवाल पार्षद  श्रवण शर्मा हेमेंद्र साहू , महेश शर्मा,प्रकाश महेश्वरी, जय शंकर तिवारी, लकी ठाकुर, निवेश शर्मा अनु साहू, सुंदरलाल जोगी, रवि राव,श्रीकुमार मेमन, जी.श्रीनिवास, दाऊलाल साहू,पुरुषोत्तम देवांगन  हेमंत साहू कामिनी देवांगन गज्जू साहू एवं हनुमान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं आयोजन समिति के सदस्य  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट