रायपुर

नौ महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कराई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 नवम्बर। वाशिंग पाउडर फैक्ट्री में बायलर लगाने के लिए रकम वसूल कर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
गोविन्द नगर पंडरी निवासी सोप एवं डिटर्जन व्यापारी विनय कुकरेजा इस धोखाधड़ी का शिकार हुआ। पुलिस के मुताबिक विनय, जबलपुर के बेरला में वाशिंग पाउडर की फैक्ट्री स्थापित करने जा रहा था। नौ महीने पहले तीन मार्च को फैक्ट्री में बायलर लगाने ड्रीमटेक मशिनरी एण्ड एक्यूमेंट प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद के संचालक हर्षद निकम, और छाबू नारायण निकम से चर्चा हुई। दोनों ने इसके लिए हामी भरी। और एडवांस के बतौर 51 लाख रुपए अपने एकाउंट में ट्रांसफर करने कहा। विनय ने पांच मार्च को दोपहर 3.36 बजे कलेक्टोरेट परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से राशि ट्रांसफर किया। उसके बाद से वे बायलर लगाने आना कानी करते रहे। और एक दिन 6.50 लाख रुपए रिटर्न कर 44.50 लाख का गबन किया। विनय ने अब जाकर नौ महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए अहमदाबाद जाएगी।
सूने मकान में चोरी
दूसरी ओर तेलीबांधी काशीराम नगर में निवासी तुलसी राम साहू के सूने मकान में बीती रात चोरी हो गई। चोर अपने साथ 18 हजार के जेवर, और नकदी ले भागे। एफआईआर दर्ज कर तेलीबांधी पुलिस पतासाजी कर रही है।