रायपुर

दीपावली की सफाई कर रही महिला मोबाइल-जेवर ले भागी, जेल गई
03-Nov-2022 3:29 PM
दीपावली की सफाई कर रही महिला मोबाइल-जेवर ले भागी, जेल गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 नवम्बर।
राजधानी के उरला इलाके में चोरी का माला सामने आया है। यहां घर में काम करने वाली  महिला ने सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर  चोरी का माल बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक घटना 15 अक्टूबर सुभाष चौक वार्ड क्र. 31 की है। यहां रहने वाले रूपेश कुमार तिवारी ने दीपावली त्यौहार में घर की साफ-सफाई के लिये एक महिला मजदूर चित्ररेखा शर्मा को  बुलाया था। मजदूर ने दो दिन तक  सुबह 11 बजे से 5 बजे तक काम किया। उसके बाद घर के सदस्य घर का  सामान जमाने में लगे। तभी मौका का फायदा उठा कर काम करने आई चित्ररेखा शर्मा मजदूर ने घर में रखे सोने का लॉकेट, चांदी की अंगूठी, चांदी का चैन, मोबाईल और चार्जर कीमती 25,000 रू को चोरी कर ले गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर उरला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आस-पास के लोगों और काम करने आये मजदूरों से पूछताछ के बाद संदिग्ध महिला को थाना लाया गया। जहां पूछताछ में उसने  चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उससे चुराए गए  चांदी का लॉकेट, चांदी का अंगुठी, मोबाईल और चार्जर कीमती 25,000 को बरामद किया गया है। चित्ररेखा को  ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट