रायपुर

बिलासपुर- बलौदाबाजार के लिए दलदल सिवनी से होकर नयी सडक़ छ: माह में
03-Nov-2022 3:27 PM
बिलासपुर- बलौदाबाजार के लिए दलदल सिवनी से होकर नयी सडक़ छ: माह में

दो लाख लोगों को सीधा फायदा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 नवम्बर।
शहरवासियों को अगले 6 माह बाद  मोवा दलदल सिवनी होकर बिलासपुर के लिए एक अतिरिक्त टू लेन सडक़ उपलब्ध होगी। मोवा ब्रिज से स्मृति वन तक पौने तीन किमी सडक़ निर्माण एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा। इससे राजधानी समेत मोवा -दलदलसिवनी-सडढू के रहवासियों को सीधा लाभ होगा। इस सडक़ के निर्माण की योजना भाजपा शासनकाल में बनी और मंजूर हुई थी और वित्तीय स्वीकृति के साथ कार्यादेश इस वर्ष अप्रैल -मई में हुआ था। 2.75 किमी लंबी सडक़ के लिए पहले दलदल सिवनी बस्ती से गुजरने वाली पुरानी सडक़ के कब्जे तोड़े - हटवाए गए थे। अब सडक़ निर्माण के लिए सर्वे शुरू कर  दिया गया है। लोनिवि के साइट इंजीनियर के मुताबिक यह पूरी सडक़ डामरी कृत होगी। जो मोवा ब्रिज के मोड़ से दलदल सिवनी बस्ती होकर इंदिरा स्मृति वन-पुल तक 2.75 किमी होगी। निर्माण की शुरूवात सप्ताह भर में हो जाएगी। इधर विभागीय सूत्रों ने बताया कि मुआवजा एवं अन्य शासनिक विस्थापन कार्य छोडक़र इसकी लागत 13-15 करोड़ रूपए बताया जा रहा है। इसे एमएस कंट्रक्शन कम्पनी बनाएगी।

सूत्रों ने बताया कि सडक़ फोर लेन प्रोजेक्ट के रूप में स्वीकृत हुई है। लेकिन टू लेन बनेगी। दोनों ओर 5.50 मीटर चौड़ाई के साथ डिवाइडर भी होगा। इस सडक़ के बन जाने से दलदलसिवनीवासी एक लाख लोगों को सीधा लाभ होगा। वहीं शहरवासियों के लिए धनेली नाला होकर बिलासपुर जाने एक अतिरिक्त सडक़ मिलेगी। यह नयी सडक़ स्मृति वन से सडडू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के पीछे से धनेलीको जोड़ती है। और वहां से बिलासपुर एनएच पकड़ा जा सकता है। इस समय लोग विधानसभा ओव्हर ब्रिज होकर बिलासपुर जाते हैं।

तिराहे में ट्रैफिक सिग्नल भी होगा
इस टू-लेन सडक़ के साथ,इस इलाके को ट्रैफिक सिग्रल की भी सुविधा मिलेगा। यह सिग्नल मोवा ब्रिज उतरते ही तिराहे पर बनाया जाएगा। अभी इसके आभाव में इस तिराहे पर लंबा जाम लगता है। वहीं यातायात सिपाही की भी व्यवस्था करनी यपड़ती है। कलेक्टर की अध्यक्ष्ता वाली जिला ट्रैफिक समिति ने डेढ़ दो माह पहले ही सिग्रल लगाने की मंजूरी दे दी थी। तब कलेक्टर ने एक माह के भीतर सिग्रल लगाने के निर्देश दिए थे।
 


अन्य पोस्ट