रायपुर

कलेक्टोरेट की वरिष्ठ महिला लिपिक सेवानिवृत्त हुई
02-Nov-2022 6:22 PM
कलेक्टोरेट की वरिष्ठ महिला लिपिक सेवानिवृत्त हुई

रायपुर, 2 नवम्बर। कलेक्टर कार्यालय रायपुर में पदस्थ वरिष्ठ महिला लिपिक कुमारी रूप कुमार साहू अपनी अर्धवार्षिक की आयु पूर्ण कर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुई। उनके सम्मान में अपर कलेक्टर बीसी साहू, डिप्टी कलेक्टर निधि साहू के मुख्य आतिथ्य व सानिध्य में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  संघ के संरक्षक विजय कुमार झा एवं प्रवक्ता विजय डागा ने बताया है कि कलेक्ट्रेट सभा गृह में रूप कुमारी साहू को शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शीला बैस, श्रीमती सुषमा शाह, श्वेता टंडन, केआर वर्मा, श्रीमती लता देवांगन, श्रीमती सुमन लता साहू, श्रीमती पूर्णिमा भोई, भजन बाघ, माखन पाल, आर के ध्रुव अधीक्षक, मुक्तेश्वर पटेल स्टेनो, श्रीमती विद्या कपूर, देवकी तिवारी, तोमेष साहू, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी गई।


अन्य पोस्ट