रायपुर

महतारी हुंकार रैली, स्मृति ईरानी आएंगी
02-Nov-2022 6:18 PM
महतारी हुंकार रैली, स्मृति ईरानी आएंगी

रायपुर, 2 नवम्बर। 11 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली की रूपरेखा तय करने ठाकरे परिसर में भाजपा और महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल,  सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत मौजूद थे। रैली का नेतृत्य केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिती श्रीनिवासन करेंगी। इसमें एक लाख महिलाओं को जुटाने का लक्ष्य है।


अन्य पोस्ट