रायपुर

आदिवासी समाज का पोटाई खेमा 15 को करेगा नाकेबंदी
02-Nov-2022 4:41 PM
आदिवासी समाज का पोटाई खेमा 15 को करेगा नाकेबंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवम्बर।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 22 वें वर्ष में 32त्न आदिवासी आरक्षण में कटौती के विरोध में सर्व आदिवासी समाज और दूसरे आदिवासी संगठनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। रायपुर में आदिवासी समाज के लोग दोपहर में बूढ़ा पारा धरना स्थल पर पहुंचे। वहां सभा के बाद एक जुलूस निकालकर सभी लोग मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़े। इंडोर स्टेडियम के पास ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बाद मे तहसीलदार ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्वीकार किया। इस जुलूस के बाद भी आदिवासी समाज का धरना शाम तक जारी रहा। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज सोहन पोटाई धड़े के कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे ने बताया, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 19 सितम्बर के फैसले से समाज का 32त्न आरक्षण खत्म कर दिया है। उसके खिलाफ समाज के लोग आपस में चंदा करके उच्चतम न्यायालय पहुंचे।

अदालत ने यह कहते हुए राहत देने से इंकार कर दिया कि आप इस मामले में पार्टी नहीं हो। राज्य सरकार को आना चाहिए। उन्होंने सरकार को नोटिस जारी किया है। उसके बाद सरकार वहां पहुंची है। हमारे समाज के मंत्री-विधायक भी इस मुद्दे पर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में समाज ने फैसला किया है कि जो समाज का काम नहीं करेगा, समाज उसका विरोध करेगा। आज जिला स्तर पर राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का विरोध हो रहा है। इसके बाद समाज के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के घर के बाहर नगाड़ा बजाकर उनको जगाने की कोशिश की जाएगी।

15 को नाकेबंदी
बीएस रावटे ने बताया, 15 नवम्बर को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी का कार्यक्रम तय हुआ है। इसके तहत एम्बुलेंस को छोडक़र हर वाहन को रोका जाएगा। कारखानों, स्कूलों को बंद कराया जाएगा। इसके लिए जिलों और ब्लॉकों में तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन के लिए सडक़ों-चौक-चौराहों का चुनाव किया जा रहा है। विधानसभा सत्र के दौरान रायपुर में एक बड़ी रैली होगी।

तमिलनाडु-कर्नाटक के अध्ययन में वक्त बर्बाद होगा
 वटे ने कहा, सरकार के पास 100 से अधिक ढ्ढ्रस् अधिकारी हैं। वे लोग इतने बुद्धिमान तो हैं कि तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रावधानों को मेल से मंगाकर अध्ययन कर लें। कोई चीज नहीं समझ में आ रही है तो वहां के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर सकते हैं। इसमें अध्ययन दल भेजकर देर करने की कोई जरूरत नहीं बचती है। इससे केवल वक्त बर्बाद होगा। देरी होने का सबसे अधिक नुकसान आदिवासी समाज को उठाना पड़ेगा।
 


अन्य पोस्ट