रायपुर

बाल आश्रम के कर्मचारी ने नाबालिग का किया रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
02-Nov-2022 4:38 PM
बाल आश्रम के कर्मचारी ने नाबालिग का किया रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवम्बर।
माना स्थित बाल आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में 17 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लडक़ी के गर्भवती होने के बाद दुष्कर्म का खुलासा हुआ । इस कुकर्म की घटना को बाल आश्रम के कर्मचारी अंजनी शुक्ला ने  अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जून 2021 माना थाना क्षेत्र स्थित एस ओ एस बाल आश्रम की है। 14 साल की बालिका के साथ आश्रम के ही कर्मचारी अंजनी शुक्ला ने बलात्कार किया था। इस घटना के बाद पीडि़ता प्रेग्नेंट हो गई थी।  और उसने एक मृत बच्चों को जन्म दिया था।इस मामले में नवम्बर 2021 को एफआईआर दर्ज करवाई गई।

इधर इस घटना के बाद एस ओ एस बाल आश्रम के अधिकारी कर्मचारियों ने इस घटना को दबाये रखा। और पांच महीने बाद इसकी सूचना माना पुलिस को दी गई। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में पूछताछ कर रही थी।
इस आश्रम में नक्सली हिंसा से अनाथ हुए बच्चों को आश्रय दिया गया है। यहां के कई बच्चे, उच्च शिक्षा प्राप्त कर अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं और आश्रम के संचालन में आर्थिक मदद भी करते हैं।
 


अन्य पोस्ट