रायपुर

घरेलू उड़ानों का विंटर शेड्यूल जारी, कोच्चि के लिए नई सेवा
28-Oct-2022 4:41 PM
घरेलू उड़ानों का विंटर शेड्यूल जारी, कोच्चि के लिए नई सेवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 अक्टूबर।
नागरिक उड्डयन विभाग ने घरेलू विमान सेवाओं के लिए शीतकालीन समय सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी कर दी है। इसमें स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से होने वाली उड़ानों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अलबत्ता, केरल मूल के निवासियों को कोच्चि के लिए नई उड़ान मिली है।

यह विंटर शेड्यूल जनवरी मध्य तक जारी रहने की खबर है। रायपुर से संचालित चेन्नई, बैंगलूर, हैदराबाद, कोतकाता, दिल्ली, मुंबंई, रांची की उड़ानों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। छत्तीसगढ़वासियों को जयपुर, कोच्चि के लिए दो नई उड़ाने मिलने की उम्मीद थी, लेकिन केवल कोच्चि की ही मिली है। इंडिगो एयरलाइंस मुंबई-रायपुर-मुंबई उड़ान को ही कोच्चि के लिए विस्तार किया है।

इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मुंबई रायपुर के लिए संचालित विमान सेवा की अतिरिक्त उड़ान की सुविधा दी जा रही है। जो रायपुर से शाम 6.40 बजे उडक़र 8.45 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसके अलावा 30 अक्टूबर से ही कोच्चि के लिए नई उड़ान शुरू हो रही है। यह कोच्चि से सुबह 5.15 बजे उडक़र 7.30 बजे मुंबई, 8.10 बजे मुंबई से उडक़र 10 बजे माना पहुंचेगी। वापसी में यह उड़ान रायपुर से 6.40 बजे, मुंबई 9.30 और कोच्चि 11.30 बजे रात पहुंचेगी।

लगातार छठवें माह एक लाख यात्री आए-गए
इधर विवेकानंद एयरपोर्ट से लगातार छठवें माह सितंबर में एक लाख से अधिक यात्री रायपुर आए और गए। सितंबर में रायपुर से कुल 1512 उड़ाने हुई जिसमें 175031 यात्री आए-गए। जो वर्ष 21-22 के सितंबर महीने की आवाजाही से 44 प्रतिशत अधिक रही। बीते वर्ष 1244 उड़ानों में 121651 यात्री आए-गए। वही सितंबर के तीसरे सप्ताह 17 से 23 सितंबर की अवधि में रायपुर आई 186 उड़ानों में 25811 यात्री, 186 फ्लाइट में 18333 यात्रियों ने वापसी की उड़ान भरी।


अन्य पोस्ट