रायपुर

वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन के स्वागत से अभिभूत हुए पीठाधीश्वर शंकराचार्य
26-Oct-2022 4:04 PM
वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन के स्वागत से अभिभूत हुए पीठाधीश्वर शंकराचार्य

रायपुर, 26 अक्टूबर।  जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराजश्री ज्योर्तिपीठ बद्रीनाथ प्रमुख एवं उनके छग प्रांत प्रमुख इन्दुभवानन्द  महाराजश्री के  प्रथम रायपुर आगमन पर वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छग द्वारा कमल विहार गेट से शंंकराचार्य आश्रम बोरियाकला, रायपुर तक पुष्पहार, फटाका, धुमाल, जय-2 श्रीराम, हर-2 महादेव घोष से स्वागत किया गया। शंकराचार्य महाराजश्री के ऐतिहासिक, अभूतपूर्व स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा, वरिष्ठ मार्गदर्शक रज्जन अग्निहोत्री, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, प्रांतीय महामंत्रीद्वय अजय अवस्थी, सुनील ओझा, शैलेष शर्मा धन्नू, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा,  सरयूपारिणी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में विप्रजनों ने आदि शंकराचार्य जी का पुष्पमाला से स्वागत किया।
 


अन्य पोस्ट