रायपुर

नक्सल मोर्चे पर सीआरपीफ ने तैनात किया स्पेशल डीजी
22-Oct-2022 3:40 PM
नक्सल मोर्चे पर सीआरपीफ ने तैनात किया स्पेशल डीजी

वितुल कुमार का जगदलपुर मुख्यालय होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अक्टूबर।
नक्सल मामलों में आंतरिक सुरक्षा सलाहकार रहे के. विजय कुमार के चेन्नई लौटने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अहम रणनीति बनाई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या को अंजाम तक पहुचाने जगदलपुर में स्पेसल डीजी पदस्थ किया है। करीब डेढ़ दशक तक केंद्र सरकार को नक्सल मामलों मं रणनीतिक सलाह देते रहे विजय कुमार ने 13 अक्टूबर को पद छोडऩे का फैसला किया था। चंदन तस्कर वीरप्पन को मारने वाले विजय कुमार की रणनीतिक कुशाग्रता को देखते हुए केंद्र ने आंतरिक सुरक्षा सलाहकार बनाया था। 2010 में दंतेवाड़ा में 70 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। उनके चेन्नई गृहनगर लौटने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को उत्तराधिकारी की तलाश है। इस बीच गृह मंत्रालय ने नये सलाहकार की नियुक्ति से पहले नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की कमान स्पेशल डीजी सीआरपीएफ को सौपी है। केंद्रीय बल में से वितुल कुमार को स्पेशल डीजी सेंट्रल जोन पदस्थ किया है। उनका मुख्यालय जगदलपुर होगा। वे 1993 बैच के आईपीएस हैं। कुमार इससे पहले ओडिशा के नक्सल प्रभावित रायगढ़ा रेंज के आईजी भी रहे हैं। वहीं 12 वर्ष पूर्व बस्तर में आईजी रहे नलिन प्रभात को एडीजी नार्थ ईस्ट जोन पदस्थ किया गया है। अब छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चो की कमान केंद्र-राज्य सुरक्षा बलों की कमान एडीजी स्तर के अफसरों के हाथों रहेगी। छत्तीसगढ़ में 96 बैच के आईपीएस एडीजी नक्सल ऑपरेशन के पद पर विवेकानंद न्हिा है। वे पहले बस्तर आईजी के रूप में भी आपरेशन का संचालन करते रहे हैं। इस मोर्चे पर इस समय कंद्रीय सुरक्षा बलों की 40 से अधिक बटालियन तैनात है। वहीं राज्य सशस्त्र बल भी बड़ी संख्या में डटे हुए है। दोनों के बीच बेहतर तालमेल से आपरेशन चलाए जा रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट