रायपुर
जनसम्पर्क की वेबसाईट अब हिन्दी-अंग्रेजी दोनों में
18-Oct-2022 7:16 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसम्पर्क विभाग की हिन्दी-अंग्रेजी नवीन द्विभाषी वेबसाईट का लोकार्पण किया। इस नवीन वेबसाइट https://dprcg.gov.in/ में समाचारों के अलावा विभागीय एवं छत्तीसगढ़ से संबंधित समस्त जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। दोनों भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होने से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की पहुंच देश और दुनिया में आसान होगी। यह साईट राज्य और राष्ट्रीय स्तर के अंग्रेजी माध्यम के समाचार पत्रों के लिए सुविधाजनक होगी। इस वेबसाईट में जिलों के लिए अलग सेगमेंट भी बनाया गया है, जिससे जिला जनसंपर्क कार्यालय अपने जिले से संबंधित समाचार खुद अपलोड कर सकेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे