रायपुर

5 सूत्रीय मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ज्ञापन सौंपेगी
16-Oct-2022 6:06 PM
5 सूत्रीय मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ज्ञापन सौंपेगी

प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हुआ फैसला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अक्टूबर। भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश पदाधिकारी बैठक आज प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मैं रखी गई थी जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला के प्रभारी उपस्थित थे बैठक का शुभारंभ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू द्वारा भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन साहू ने सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा की आने वाला समय किसान मोर्चा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा किसान विरोधी भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ किसान मोर्चा को सडक़ की लड़ाई लडऩे के लिए तैयार रहना होगा उन्होंने कहा 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है इस सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है प्रदेशभर में हो रही अति वर्षा के कारण धान का फसल पूरी तरह से चौपट होने लगा है प्रदेश का किसान बहुत ही चिंतित है भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पांच सूत्री मांग को लेकर शीघ्र ही प्रदेश भर में एक ही तारीख पर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा । आज की बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, चंदन साहू ,गौरीशंकर श्रीवास ,कुलकित  चंद्रा, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, गजेंद्र यादव, दिनेश सिंह, अजय साहू आकाश गुप्ता राकेश तिवारी, बी पी सिंह, दिनेश मिश्रा, सोमनाथ साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन साहू ने किया।


अन्य पोस्ट