रायपुर
नहाय खाय के साथ 28 से छठ महापर्व की शुरुआत, महादेव घाट में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
16-Oct-2022 6:05 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। राजधानी में इस बार भव्य तरीके से छठ पर्व मनाया जाएगा। 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व प्रारंभ होगा। इस बार महादेव घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालु जुटेंगे। चार दिवसीय छठ महापर्व का आयोजन 31 अक्टूबर तक होगा।आयोजन समिति के प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, 28 अक्टूबर से पूरे भारत सहित विश्व में छठ महापर्व परंपरा के साथ मनाया जायेगा। छठ पर्व में डूबते सूर्य एवं उगते सूर्य की पूजा की जाती है। 30 अक्टूबर को महादेव घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 31 अक्टूबर को शुद्ध घी से बने पकवान का भंडारा किया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित रायपुर के तमाम नेताओं को इस महापर्व में आमंत्रित किया गया हैं। 30 अक्टूबर को महाआरती आयोजित की जाएगी।2
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे