रायपुर

रमन को बघेल की नोटिस पर आज शाम कोर ग्रुप चर्चा करेगा
14-Oct-2022 4:35 PM
रमन को बघेल की नोटिस पर आज शाम कोर ग्रुप चर्चा करेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अक्टूबर।
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज  शाम 5 बजे ठाकरे परिसर डूमरतराई में आहूत की गई है। इसमें आरक्षण में कटौती, महिला मोर्चा के आगामी आंदोलन की रूपरेखा की चर्चा की जाएगी। महिला मोर्चा के आंदोलन के नेतृत्व के लिए मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद हेमा मालिनी को बुलाने पर भी चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ईडी छापे पर रमन सिंह कोई सीएम बघेल द्वारा मानहानि की नोटिस की चुनौती पर भी चर्चा होने के संकेत हैं।
कल रमन का सम्मान: पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह शनिवार 15 अक्टूबर को जन्मदिन है। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने जैनम भवन एयरपोर्ट के सामने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया है। कार्यक्रम 11 से 3 बजे तक दोपहर भोज के साथ चलेगा।
 


अन्य पोस्ट