रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अक्टूबर। प्रदेश में अगले कुछ दिन रूक रूककर बारिश होते रहेंगी। मानसून धीरे धीरे वापसी की ओर है।मानसून की विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम, भरूच है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में निम्न स्तर पर नमी आ रही है।इस वजह से प्रदेश में बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ गाज भी गिर सकती है।
फि़लहाल कुछ दिन और बारिश होने की सम्भावना है। मौसम विज्ञान विभाग रायपुर के अनुसार अगले पांच दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की माध्यम बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 30.0-31.0 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 22.0-23.0 डिग्री से., सुबह की हवा में 94-96त्न और शाम की हवा में 59-70त्न आर्द्रता तथा आने वाले दिनों में हवा पूर्व/दक्षिण-पश्चिम दिशाओं से 3.0 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है।
मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय ओडिशा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। वहीं एक द्रोणिका निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।
मौसम विभाग ने बस्तर और आसपास के इलाकों में बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि बस्तर संभाग के साथ-साथ रायपुर और दुर्ग संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश होगी और तेज हवाएं चलेगी। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई होने वाली है, लेकिन उससे पहले लोकल सिस्टम से अभी प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। रायपुर में भी पिछले तीन दिनों से रूक रूककर बारिश हो रही है।