रायपुर
आंध्र समाज शास्त्रीय और लोक नृत्य स्पर्धा 16 को
09-Oct-2022 5:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 अक्टूबर। भारतीय संस्कृति एवं कला के संरक्षण एवं इन विधाओं के कलाकारों को प्रोत्साहित करने आंध्र ब्राह्मण समाजम 16 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बालाजी विद्या मंदिर देवेन्द्र नगर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता (ओपन) का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न नाट्य विधाओं की ऑनलाइन एंट्री मंगवाई गई थी जिसमे कुल 84 प्रतिभागियों ने अपने डांस के वीडियो भेजे थे जिसमे करीब 41 प्रस्तुतियों को हमारे चयनकर्ताओं द्वारा स्टेज प्रस्तुति के लिए चुना है। इनमें भारतनाट्यम नृत्य विधा में 16, कुचिपुड़ी नृत्य विधा में 15 कत्थक नृत्य विधा में 5, लोक नृत्य विधा में 4, ओडिसी नृत्य विधा में 1, प्रस्तुतियों का चयन हुवा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे