रायपुर

भाजपा आदिवासी मोर्चा ने सीमाओं पर किया जाम
08-Oct-2022 5:50 PM
भाजपा आदिवासी  मोर्चा ने सीमाओं पर किया जाम

अंतर्राज्यीय ट्रैफिक जाम से हुई परेशान

भाजपा के इस प्रदर्शन पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार एसटीएससी को आरक्षण देने तैयार है। भाजपा अपनी स्थित बताएं। क्योंकि भाजपा ने आरक्षण के लिए कोई लड़ाई नहीं लड़ी।

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,8 अक्टूबर। नागपुर, ओडिशा, आंध्रा और झारखंड- बिहार, यूपी जाने वालों को शनिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भाजपा के सीमा पर चक्का जाम आंदोलन की वजह से  भारी ट्रैफिक जाम में फंसे रहे लोग। भाजपा के कार्यकर्ता12 बजे से आवाजाही बंद की।

यह  चक्काजाम सरगुजा में - बिलासपुर चौक, अम्बिकापुर बस्तर संभाग नारायणपुर चौक कोंडागांव, दुर्ग की ओर नेशनल हाईवे छुरिया मोड़ चिचोला में कार्यकर्ताओ ने सडक़ पर ही धरना दिया। भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा  एसटी   वर्ग का 32प्रतिशत आरक्षण को यथावत रखने की मांग कर रहा है। हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण को रद्द किया है। प्रदेश में अब तक कुल 58 प्रतिशत आरक्षण लागू था। इसमें एसटी 32, एससी 12 और ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण था। हाईकोर्ट के आदेश का बड़ा असर हुआ है। एसटी वर्ग का आरक्षण 32 से घटकर 20 प्रतिशत रह गया है। भाजपा इसे कांग्रेस सरकार की नाकामी बता रही। कोडागांव में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे का चक्का जाम, भाजपा महामंत्री केदार कश्यप पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी महिला मोर्चा प्रभारी लता उसेंडी अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम पूर्व महामंत्री शुभाऊ कश्यप, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित।


अन्य पोस्ट