रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अक्टूबर। जिला आयुर्वेद अधिकारी द्वारा त्रिमूर्ति नगर में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। विधायक कुलदीप जुनेजा ने इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। श्रीमती नंदा साहू ,जिला आयुर्वेद अधिकारी, रायपुर, विशिष्ट अतिथि कीर्ति व्यास, संजय सोनी उपस्थित थे।
शिविर प्रभारी डॉ. शगुफ्ता कुरैशी ने बताया कि इस शिविर में आयुर्वेद तथा होमियोपैथी के चिकित्सकों द्वारा मरीजों की नि:शुल्क जाँच कर आयुर्वेदिक एवं होमियोपैथी दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। शिविर में जीवनशैली में सुधार एवं योगासन की जानकारी तथा प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श हेतु योग चिकित्सकों की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है। इस दौरान श्री जुनेजा ने चिकित्सको को उनके द्वारा किये जा रहें इस कार्य की सराहना की साथ ही उन्हें बधाई दी।शिविर में प्रमुख रूप से कमल धृतलहरे, गौतम यादव, माधव छुरा, महेंद्र सेन, सागर तांडी, श्याम सिक्का, कविराज सोनी,मकरंद तांडी, महेंद्र बाघ रितेश सुनानी जगन्नाथ सोनी,सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रहें।