रायपुर

नवापारा थाना में शांति समिति की बैठक
08-Oct-2022 4:52 PM
नवापारा थाना में शांति समिति की बैठक

नवापारा-राजिम, 8 अक्टूबर। नवापारा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने नायब तहसीलदार अशोक जंघेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक ली। बैठक का मुख्य विषय ईद मिलादुन्नबी व नगर जैन समाज के समाजिक कार्यक्रम को लेकर था। दोनों ही समाज के गणमान्य नागरिकों के बीच टीआई सत्येंद्र सिंह श्याम ने ईद मिलादुन्नबी व जैन समाज के लोगो को शांतिपूर्ण ढंग से रैली का आयोजन, डीजे व अन्य साउंड सिस्टम का संयमित प्रयोग आदि की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जुलुश में आप दोनों ही समाज को सहयोग प्रदान करेंगी। इस दौरान समाजिकजनों ने कार्यक्रम को लेकर अपने अपने विचार दोनों ही सक्षम अधिकारी के समक्ष रखी और उन्हें आश्वस्त किया की वे सभी नियमो का पालन करते हुए जुलुश व अन्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे। शांति समिति की बैठक में टीआई सत्येंद्र सिंह श्याम, नायब तहसीलदार अशोक जंघेल, जैन समाज के वरिष्ठ रमेश पहाडिय़ा, नगर मुस्लिम जमात प्रमुख अल्तमश सिद्दीकी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी, जाकिर चौहान, महेश सोनकर, पालिका सभापति मंगराज सोनकर, एल्डरमैन  शाहिद रजा, मो. अकरम रिजवी, अकरम सुलड़ा, मुस्ताक रिजवी, शब्बीर तिगाला, अहमद रजा, रिजवान खोखर, राजू रजक, अनुज राजपूत, प्रतीक साहू, जितेंद्र कोसरे, विनोद जैन, मनीष जैन, लीलाराम साहू, बिशेषर हिरवानी सहित बड़ी संख्या मे शहर के गणमान्य नागरिक व नगर मुस्लिम जमात व जैन समाज से जुड़े लोग उपस्थित थे।

सेवा पखवाड़ा पर भाजपा ने रखी संगोष्ठी
नवापारा-राजिम, 8 अक्टूबर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नवापारा मंडल अंतर्गत नवापारा नगर के हृदय स्थल गाँधी चौक में शिक्षा एवं विधि प्रकोष्ठ भाजपा रायपुर ग्रामीण के सहयोग से महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज मौजूद थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी व शास्त्री जी ने अपना सर्वत्र जीवन मानव कल्याण व उनके सेवा में लगाया। प्रतिवर्ष दोनों महापुरुषों का जन्मदिन एक साथ मनाया जाता है इनके जीवन से हमें बहुत सारी प्रेरणा मिलती हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में टीआर वर्मा जिला सयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ, हेमंत चंद्राकर जिला सयोजक विधी प्रकोप, पंडित अर्जुननयन तिवारी, मनहरण लाल वर्मा, रामकृष्ण पुष्पकार, तुलाराम वर्मा, कन्हैया लाल जांगड़े, मंडल महामंत्री नवल साहू, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती तनु मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नंदनी साहू, जिला मंत्री परदेसी राम साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर देवांगन, कृपाराम साहू तोरला, अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष इमरान सोलंकी, जिला महामंत्री रेशम हुंदल, किसान मोर्चा कैलाश तिवारी, मुस्ताक सुलड़, अकरम रिजवी, संजय साहू, अनुज राजपूत, ईश्वरी देवांगन, धीरज साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 


अन्य पोस्ट