रायपुर

होटल ट्राइटेन में जुआ, 7 गिरफ्तार, नशे का सामान भी जब्त
06-Oct-2022 12:58 PM
होटल ट्राइटेन में जुआ, 7 गिरफ्तार, नशे का सामान भी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अक्टूबर ।
राजधानी के ट्राइटन होटल में आधी रात में पुलिस की दबिश। जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार। होटल के कमरे में 52 परियों से इश्क लड़ाते हुए गिरफ्तार।
60 हजार नगदी समेत नशे का सामान भी हुआ जब्त। जसमीत सिंह तेलीबांधा, सोम मिश्रा गुढिय़ारी, हरजस सिंह सुंदर नगर, अनुराग गोस्वामी शंकर नगर, रजत श्रीवास्तव शंकर नगर, अनुराग चौधरी शंकर नगर, विजय पंजवानी गिरफ्तार। तेलीबांधा थाना पुलिस की कार्रवाई।


अन्य पोस्ट