रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 सितंबर। देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम देवपुरी मे. गोदड़ीवाले संत बाबा हरदासराम साहब का 31 वां वर्षी महोत्सव शुरू हो गया है। जो 1 अक्टूबर तक 3 दिन का कार्यक्रम रहेगा। 29 सितंबर को 10 बजे सुबह हवन एवं सुबह 11 बजे झंडा वंदन एवं शाम 5 बजे से सत्संग कीर्तन एवं रात्रि 8 बजे अखंड पाठ का आरंभ होगा। उपरांत रात्रि 1 बजे तक गायक मंडलियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। 30 सितंबर दिन शुक्रवार को भगवान झूलेलाल का बहराणा साहब शोभा यात्रा सुबह 11 बजे से एवं रात्रि सत्संग कीर्तन एवं बाबा का रात्रि 8 बजे अखंड धूनी का आरंभ उपरांत आए हुए संत महात्माओं द्वारा सत्संग कीर्तन रात्रि 1 बजे तक चलेगा। एक अक्टूबर को शाम 5 बजे से कार्यक्रम चालू होगा रात्रि 8 बजे अखंड पाठ का भोग साहब एवं अखंड धुनी साहब का अभी भी समापन होगा। उपरांत 2 अक्टूबर सुबह 4 बजे सभी संतो एवं महात्माओं द्वारा पल्लव होगा। मेले का समापन, इस बरसी महोत्सव में उत्तर प्रदेश कानपुर से सौम्या एंड पार्टी. विनोद चावला एंड पार्टी चकरभाटा एवं कृष्ण दरबार के चकरभाटा कृष्ण दास, बलराम दास, सुदामा दास, की विशेष प्रस्तुति रहेगी एवं जलगांव से पटापटी टोली का कार्यक्रम होगा। रायगढ़, भाटापारा से बाबा मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य रूप से शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल आशीर्वाद देने उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी दरबार के सेवादारी हरि इसरानी अमर गिदवानी सतीश थौरानी पवन प्रीतवानी दिलीप इसरानी, ईदु थौरानी, नरेश परयानी ठाकुर डिंगवानी, भरत डिंगवानी, महेश हरजानी गंगाराम मेघानी ने दी।