रायपुर

सडक़ों के गड्ढों को पाटने निगम खर्च करेगा 4 करोड़
28-Sep-2022 4:07 PM
सडक़ों के गड्ढों को पाटने निगम खर्च करेगा 4 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 सितंबर।
  निगम लोककर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेष शर्मा ने विभाग के सभी 10 जोनों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक की इसमें  अधीक्षण अभियंता विनोद देवांगन,  हेमंत शर्मा को  नगर विकास कार्यो के संबंध में आवश्यक निर्देश  दिये।

शर्मा ने निविदा स्वीकृति एवं कार्यादेश के बाद  कुल 4 करोड़ की लागत से राजधानी के  निगम क्षेत्र की सडक़ों के गड्ढों को  पाटने,डामर पैच वर्क   पर चर्चा की। उन्होंने गुणवत्ता युक्त कार्य करने ऑल लेवल मॉनिटरिंग किये जाने के निर्देष दिये है। उन्होने डामर पेंच वर्क के सभी विकास कार्यो को समय सीमा सहित गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर व्यवस्थित रूप से करवाकर कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं को सभी पेंचवर्क कार्यो के स्थल पर निरीक्षण करने कहा।  

बैठक के दौरान शर्मा ने अधोसंरचना मद के विकास कार्यो एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने महापौर  एजाज ढेबर के मोर महापौर मोर द्वार  शिविरों में सभी वार्डो में  25-25 लाख के विकास कार्यो की निविदा कार्यवाही की प्रगति की जानकारी  ली।
 


अन्य पोस्ट