रायपुर
ओम श्री विद्यालय परिसर कोटा में देवी भागवत शुरू
27-Sep-2022 6:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 सितंबर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर ओम श्री विंध्यवासिनी सामाजिक - सांस्कृतिक कल्याण संस्थान द्वारा स्टेडियम रोड कोटा स्थित ओम श्री विद्यालय परिसर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। स्वामी अमृतानंद शांतानंद सरस्वती के शिष्य शारदा नंद महाराज के श्री मुख से देवी भागवत कथा अगले नौ दिनों तक प्रतिदिन अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी। देवी भागवत कथा के मुख्य यजमान कठिया वाले श्रीमती उषा- कमलेश, श्रीमती जयश्री मिथिलेश, श्रीमती नीलता-फणींद्र व श्रीमती गरिमा अमूल्य शर्मा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे