रायपुर
गांजा बेच रहे दो गिरफ्तार
23-Sep-2022 4:53 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 सितंबर। उरला थाना इलाके में गांजा बेच रहे युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9 सौ ग्राम गांजा और 2 सौ रूपए को जप्त कर नारकोटिक्स एक्ॅट का अपराध दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक कोई युवक बेंद्री ओव्हर बृज के पास दो युवक प्लास्टिक के बौग में गांजा रखा है। और ग्राहक की तलाश कर रहें है। मुखबिर से सूचना मिलने पर बताए गए हुलिए और स्थान पर जाकर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास बौग में रखा 9 सौ ग्राम गांजा और नकदी 2 सौ को जप्त किया गया। पुलिस के पूछताछ में युवक ने अपना नाम राम सिंह बैस बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर गांजा बेचने को स्वीकारा। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ॅट का अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे