रायपुर

तीन माह पहले हुई लूट का एक आरोपी गिरफ्तार
23-Sep-2022 4:50 PM
तीन माह पहले हुई लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 23 सितंबर।  तीन महीने लघुशंका के लिए रूके युवक पर  चाकू से वार कर लूटने वाले तीन में से एक आरोपी अनिल निहाल  को गिरफ्तार कर लिया गया है। शशांक सिंह ने थाना टिकरापारा पुलिस के अनुसार  वेदांता सिटी कांदुल  निवासी शशांक सिंह 15 जून की रात 11.30 बजे अपनी कार  से घर  जा रहा था। इसी दौरान रात्रि करीब 11.45 बजे कमल विहार रोड में अपनी कार को रोड किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगा,।उसी दौरान दो मोटर सायकल में सवार अज्ञात तीन लडक़े शशांक के पास आए। बिना किसी बात के अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे चाकू से वार कर शशांक  के सिर, चेहरा, हाथ में चोट पहुंचाया।और  उसके  दो मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गये। इस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा थाने में धारा 294, 506, 323, 394, 34 भादवि. का अपराध  दर्ज किया गया। उसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान  मिली जानकारी पर कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी  निवासी अनिल निहाल को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अनिल निहाल से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने लूट स्वीकारा। अनिल  को गिरफ्तार कर उससे लूटे गए दोनों मोबाईल फोन जप्त किए गए।
 


अन्य पोस्ट