रायपुर
सहसपुर लोहारा सीएमओ सिंह निलंबित
17-Sep-2022 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 सितंबर। राज्य शासन ने कवर्धा के सहसपुर लोहारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकास नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से आज जारी आदेश के तहत निलंबन की यह कार्यवाही शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने एवं शासन के आदेशों के अवहेलना के फलस्वरूप की गई है। निलंबित सीएमओ विकास नारायण सिंह का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे