रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ शिवसेना ने भी उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है। शिवसेना की इकाई शिन्दे गुट के साथ जुड़ गई है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रमुख नेताओं की महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिन्दे के साथ मुलाकात भी हुई है।
शिवसेना के नेता मुंबई में है। सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, मधुकर पांडेय, और रेशम जांगड़े सहित अन्य नेताओं की महाराष्ट्र के सीएम शिन्दे से मुलाकात हुई है।
बताया गया कि छत्तीसगढ़ शिवसेना ने शिन्दे के साथ जुडऩे की इच्छा जताई, और शिन्दे ने सहमति दे दी है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र के सीएम छत्तीसगढ़ भी आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर शिवसेना का विभाजन हो गया है। शिन्दे ने शिवसेना से अलग हो गए हैं। उन्होंने खुद को असली शिवसेना बताया है। इसका विवाद सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।