रायपुर

क्रुड ऑयल, गैस के दाम गिरे केन्द्र मुनाफा वसूल रहा- मरकाम
14-Sep-2022 6:03 PM
क्रुड ऑयल, गैस के दाम गिरे केन्द्र मुनाफा वसूल रहा- मरकाम

रायपुर, 14 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी सरकार पर जनता के साथ धोखा घड़ी अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 27 प्रतिशत की गिरावट आई है। मोदी सरकार देश में दाम नही घटाकर मुनाफा वसूलने मे व्यस्त है। 2014 में क्रूड आयल की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल था तब पेट्रोल 100 रु लीटर मिलता था आज घटकर 88 डॉलर प्रति बैरल हो गया है तब भी पेट्रोल 105 रु लीटर के करीब मिल रहा है। इस हिसाब से पेट्रोल डीजल की कीमत में 15 रू प्रति लीटर की कमी होनी चाहिये। लेकिन मोदी सरकार पेट्रोल डीजल के भाव में कोई कमी नहीं कर रही है बल्कि पेट्रोल डीजल पर लगभग 19 रु एवं 15 रु 44 पैसा एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है रसोई गैस के दाम भी अंतराष्ट्रीय बाजार में 750 डॉलर से घटकर 650 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया है जो लगभग 13.33 प्रतिशत की कमी है वर्तमान परिस्थिति में लगभग 10 रू प्रति सिलेण्डर कम होना चाहिये। इसके बावजूद देश की गरीब जनता को घरेलू गैस के सिलेंडर की कीमत में अंतरराष्ट्रीय बाजार के घटे हुए कीमत का लाभ नहीं मिल रहा है मोदी सरकार पहले ही रसोई गैस में मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर कर दी है।


अन्य पोस्ट