रायपुर

स्मृति के दावे पर भाजपा बोले, उनकी मंत्री झूठी है - विकास
13-Sep-2022 4:00 PM
स्मृति के दावे पर भाजपा बोले, उनकी मंत्री झूठी है - विकास

रायपुर, 13 सितंबर। कांग्रेस  के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी को लेकर किये झूठे दावे पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। विकास ने कहा भाजपा को अब सामने आकर देश को बताना चाहिए कि उनकी मंत्री झूठी है। जो झूठ के बुनियाद पर राहुल गांधी को बदनाम करने तुली है। विकास उपाध्याय ने कहा, सिर्फ स्मृति ईरानी ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अधिकांश केन्द्रीय मंत्रियों ने समय-समय पर देश से झूठ कहा है। परन्तु अब ये सब बेनकाब होने लगे हैं। उपाध्याय ने कहा, कर्नाटक में बीजेपी की सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर पार्टी के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिस तरह के झूठे दावे जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर कन्याकुमारी से चले तो कम से कम इतनी निर्लज्जता तो नहीं दिखाते, स्वामी विवेकानंद को प्रणाम करके तो बताते। जबकि सत्यता यह है कि 7 सितम्बर दोपहर को 3 बजे राहुल गांधी वहां मौजूद थे, जिसे पूरा देश देखा है।


अन्य पोस्ट