रायपुर

कांग्रेस संघ को रोक रही-डॉ. वैद्य, संघ तीन स्व पर काम कर रहा स्वाधीनता-स्वतंत्रता और स्वयं सेवक
12-Sep-2022 6:59 PM
कांग्रेस संघ को रोक रही-डॉ. वैद्य, संघ तीन स्व पर काम कर रहा स्वाधीनता-स्वतंत्रता और स्वयं सेवक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 सितंबर। अखिल भारतीय समन्वय संघ बैठक के संबंध में डॉ मनमोहन वैद्य ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस भारत को तिरस्कार से जोडऩे का काम करती है। कांग्रेस के पूर्वज संघ को रोकने का काम करते थे और आज उनके वंशज यही काम कर रहे है। घृणा का विचार रखनेवालों ने हमेशा संघ को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। संघ विविधता में एकता का संदेश देता है समाज में संगठन कोई राजनैतिक पार्टी नहीं बल्की समाज में हिंदूत्व को आगे बढ़ाने का काम करती है।

स्वाधिनता , स्वतंत्रता  और स्वयं सेवक देश के तीन स्व हैं। संघ के स्वंसेवक राष्ट्रीय विचार को लेकर समाज के जीवंत करने के क्षेत्र में काम करता है। देश के लगभग 36 संगठन  इस क्षेत्र में काम कर रहें है। ये संगठन  शिक्षा, रोजगार समाज, वैज्ञानिक्ता के क्षेत्र में काम करते है। संघ समाज के नये लोगों से संपर्क कर अपने-अपने अनुभव साझा करने बैठक करते है।

उन्होंने कहा ये बैठके राजनीतिक न होकर के समाज के उत्तथा से जुड़ा होता है। स्वाधिनता के 75वीं वर्षगांठ पर संगठन ने काम किया है। शैक्षिक संघ में 2 लाख विद्यालय है, विद्यार्थी परिषद ने 87 हजार विद्यालयों में तिरंगा फहराया। संस्कार भारती जो कलाकारों के साथ में काम करती है। ने रेडियों चैनलों के माध्यम से 15अगस्त 1947 में ओमकार नाथ ठाकुर जो राष्ट्रगान गाया था, जिसे रेडियो के माध्यम से सम्पूर्ण वंदेमातरम का गान करके उनका स्मरण किया। आरएसएस संघ ने आजादी से लेकर आज तक समाज में योगदान दिया है।

श्री वैद्य कहा कि स्व का स्वर स्वाधीनता, स्वतंत्रता ये भारत के स्व है जो हम सबको  एक कड़ी में जोड़ती है।

संघ की बैठक में देश में उत्पादन वृद्धि, समानता, स्थानी लोगों को रोजगार देने का निर्णय लिया। संघ जनसंख्या नियंत्रण पर भी प्रस्ताव किया जाएगा। नए भारतीय मानक इंडेक्ट पर विचार किया गया। कृषि शिक्षित लोगों के इस क्षेत्र में विकास जोडऩे का लक्ष्य रखा है। देश में भैातिक ,आर्थिक,विकास के साथ स्वत्व पर काम करना है। उन्होनें कहा कि संघ ने 2022 के बैठक में संगठन में वृद्धि हुई है। पांच वर्षों में सवा लाख लोग संघ ये जुड़े हैं।


अन्य पोस्ट