रायपुर

मुर्गी पालन के लिए स्व सहायता समूह ने की शेड की मांग, कलेक्टर ने दी मंजूरी
11-Sep-2022 8:48 PM
मुर्गी पालन के लिए स्व सहायता समूह ने की शेड की मांग, कलेक्टर ने दी मंजूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 11 सितंबर। कलेक्टर रजत बंसल ने गौठानों में संचालित हो रहें गतिविधियों का जायजा लेने जिले के विभिन्न गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वह विकासखंड पलारी अंतर्गत हरिनभट्टा के गौठान पहुँचकर व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान श्री बंसल ने उपस्थित महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे जानकारी ली। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही समस्या के निराकरण करने का आश्वासन सदस्यों को दिया। गौठान में गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट, टांका निर्माण, महिला स्व सहायता समूहों के कार्य एवं बाड़ी का जायजा लिया।

गौठान में वर्मी कंपोस्ट का कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने शेड की कमी होने के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी ने मुर्गी पालन की गतिविधियां प्रारंभ करने इच्छा जतायी, जिस पर कलेक्टर श्री बंसल ने जनपद पंचायत सीईओ को एक नये वर्किंग शेड स्वीकृत के साथ ही एक अलग से बड़ा मुर्गी शेड स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा,जनपद पंचायत सीईओ रोहित नायक सहित स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट