रायपुर

जरूरतमंद बच्चों दी जाएगी नि:शुल्क कापी
10-Sep-2022 4:15 PM
जरूरतमंद बच्चों दी जाएगी नि:शुल्क कापी

रायपुर, 10 सितंबर। सिविल लाइंस सिंधु सेवा समिति द्वारा 11 सितंबर सुबह 10 बजे से 12. 30 बजे तक 5 हजार निशुल्क कापियां जरूरतमंद बच्चों को दी जाएगी। यह संस्था विद्यादान के अलावा और भी मानव सेवा के कार्य करती है। इसमें पंजीयन के लिए आसपास के पार्षदों के अलावा पंचायत के मुखीगण द्वारा कार्ड वितरित किए जाएंगे। जिससे उन बच्चों को ही निशुल्क कापी दी जाएगी।  यह जानकारी अमर गिदवानी, संजय जयसिंह, हीरानंद दुल्हानी, हरीश कोडवानी, राजेश गिदवानी, जीवत बजाज, चंदर विधानीस दीपक खेमानी, ललित जयसिंह, मोहन वरलयानी, संजय जादवानी, राजेश माखीजा, विशाल नांरग, सुंदर नारवानी, आंनद टेकवानी राजेश विधानी ने दी।


अन्य पोस्ट